ज्योतिष दिनेश दास के मुताबिक शुक्र ग्रह अस्त होने पर विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, नये व्यापार व्यवसाय प्रारंभ आदि कार्य करने की पूर्ण मनाही रहती है। शुक्र ग्रह को सुख समृद्धि का कारक ग्रह माना गया है। इसे संसारिक सुख और विलासिता पूर्ण जीवन का आधार भी कहा गया है ऐसे में शुक्र के अस्त होने पर कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। शुक्र वर्ष में विशेष अवधि में अस्त और उदय होता है।