मैदुगिरीः इस्लामिक चरमपंथी संगठन बोकोहराम अपहृत 111 लड़कियों में से एक और लड़की को रिहा करेगा। ये जानकारी नाइजीरिया की पुलिस ने दी है। महानिरीक्षक मोहम्मद अबूबकर ने कहा कि अभी यह तय नही हुआ है कि बोकोहराम कब लड़की को रिहा करेगा लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही अपहृत लड़कियों में एक को वह मुक्त कर देगा। अबूबकर ने बताया कि चरमपंथियों के इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस की मौजूदगी से लड़कियों की रिहाई की उम्मीदों को झटका लगेगा इसलिए वहां पर भारी संख्या में पुलिस को तैनात नहीं किया जा रहा है।