30,000 से अधिक लोगों को विस्थापित करने वाली बाढ़ ने दोनों राज्य क्षेत्रों में सैकड़ों हेक्टेयर कृषि भूमि को भी नुकसान पहुंचाया है । उडाबा, एनेबेट, यूसोमेग्बे, उडुचिज़ जैसे समुदाय इस बढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। बाढ़ ने दक्षिण क्षेत्र को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। इस मामले में केंद्र सरकार के अधिकारियों ली भूमिका पर खासा रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि अभी तक बाढ़ पीड़ितों को कोई मदद नहीं मिली है। उधर स्वास्थ्य देखभाल, खाद्य पदार्थ, दवा की कमी के कारण गर्भवती महिलाओं, बच्चो और वृद्धों की स्थिति सबसे दयनीय है।