
चंकी पांडे गोपा चौक पहुंचे, लग गया जाम,रणजीत और जॉनी लीवर को पसंद आई राजस्थानी वेशभूषा, देखें तस्वीरें...
जैसलमेर. ‘हाउसफुल-4’ की शूटिंग में भाग लेने के लिए जैसलमेर आए हुए फिल्म अभिनेता चंकी पांडे गुरुवार शाम को गोपा चौक घूमने आए तब उन्हें प्रशंसकों ने घेर लिया। देखते ही देखते गोपा चौक में जाम लग गया। चंकी पांडे वहां हैंडीक्राफ्ट की एक दुकान में कुछ खरीदारी के लिए आए थे। जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी मिली, वे दुकान के बाहर जमा हो गए। दुकान से बाहर निकल कर गाड़ी तक पहुंचने में चंकी पांडे को खासा वक्त लगा। इस दौरान लोगों व उनके वाहनों से गोपा चौक में जाम के हालात पैदा हो गए। युवा प्रशंसक चंकी पांडे के साथ सेल्फी लेने में जुटे रहे। आखिर यातायात पुलिस के कार्मिकों ने बड़ी मुश्किल से चंकी पांडे को वहां से निकाला।
रणजीत और जॉनी लीवर को भाई राजस्थानी वेशभूषा
वहीं गुरुवार सुबह ‘हाउसफुल-4’की शूटिंग के सिलसिले में जैसलमेर आए अपने जमाने के विख्यात फिल्मी खलनायक रणजीत और प्रसिद्ध कॉमेडियन जॉनी लीवर को दो युवकों की राजस्थानी वेषभूषा खूब पसंद आई। दोनों कलाकारों ने उनसे उनकी पोशाक धोती, कुर्ता और पगड़ी आदि के बारे में पूछताछ की तथा उनके साथ फोटो खिंचवाए।
Published on:
05 Oct 2018 08:41 am
