27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

20 साल निकले, अभी छह माह और इंतजार

जनवरी तक पूरा होने की उम्मीद, 274 किमी कम हो जाएगी दक्षिण भारत की दूरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अगार मालवा

•

image

Praveen Kumar Chaturvedi

•

Updated: 22 Jul 2018, 7:30 AM IST

20 साल निकले, अभी छह माह और इंतजार

special train

जबलपुर। वर्ष 96-97 में घोषित जबलपुर-गोंदिया ब्रॉडगेज परियोजना की आखिरी दो कडिय़ों के बीच काम चल रहा है। घोषणा के बाद सालों तक इस प्रोजेक्ट का काम अटका रहा। अब 20 साल और 4 साल की बातें की जा रहीं हैं। इसे लेकर पत्रिका ने अंतिम दो सेक्शन नैनपुर-लामता और लामता-समनापुर के बीच चल रहे काम की स्थिति का आकलन किया गया तो सामने आया कि कोई नया अवरोध खड़ा नहीं हुआ तो 6 माह में इस प्रोजेक्ट का काम पूरा हो जाएगा।

बारिश का रोड़ा, छोटे पुल अटके
मानसून के कारण नैनपुर-बालाघाट के बीच दो सेक्शन में चल रहे काम में सुस्ती आ गई है। प्रोजेक्ट के काम को बंद नहीं किया गया है। जो हिस्से रोड एप्रोच वाले हैं, उनमें काम जारी है। अर्थवर्क को मजबूती देने ट्रैक बिछाने के लिए बनाए गए मिट्टी के बेस पर घास रोपने का काम भी किया जा रहा है। लामता-समनापुर के बीच 15 छोटे ब्रिज का काम अटक जाने के कारण अधिकारी चिंता में हैं। जानकारी के अनुसार इन ब्रिजों का काम जिस ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा था, उसकी मृत्यु हो गई है।

नैनपुर-बालाघाट सेक्शन में 16 किमी काम पूरा
77 किमी लंबे नैनपुर-बालाघाट सेक्शन में समनापुर-बालाघाट के बीच 16 किमी में काम पूरा हो चुका है। 61 किमी हिस्से में अक्टूबर माह के पहले सप्ताह से रेल लाइन बिछाने का काम प्रारंभ किया जाएगा। नैनपुर-लामता के बीच यह काम नवंबर अंत तक और लामता-समनापुर के बीच अगले साल जनवरी माह के अंत तक इसे पूरा करने का प्लान प्रोजेक्ट का काम करा रहे अफसरों ने बना लिया है। ब्रॉडगेज परियोजना का काम पूरा होते ही दक्षिण भारत 274 किमी पास हो जाएगा। टे्रनें जबलपुर-गोंदिया होते हुए सीधे दक्षिण भारत के मुहाने बल्हारशाह तक पहुंचने लगेंगी। इससे 7 घंटे तक के सफर की भी बचत होगी।

काम की स्थिति
- 61 किमी में नैनपुर-बालाघाट के बीच चल रहा काम
- 36 किमी नैनपुर-लामता सेक्शन की लंबाई
- 25 किमी लंबा लामता-समनापुर सेक्शन
- 30 नंवबर तक नैनपुर-लामता के बीच काम पूरा होने के आसार
- 2019 जनवरी तक लामता-समनापुर के बीच काम हो जाएगा पूरा

ये काम बाकी
- 15 छोटे ब्रिज का काम बाकी
- ट्रैक डालने अर्थवर्क का काम अंतिम चरण में
- 01 अक्टूबर से बिछना शुरू होगी रेल लाइन