28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनोखा विरोध…कांग्रेसियों ने निकाली बैलगाड़ी यात्रा

मूल्यवृद्धि के खिलाफ बैलगाड़ी पर बाइक रखकर शव यात्रा रैली के रूप में निकाली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अगार मालवा

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 26 May 2018, 5:02 AM IST

patrika

मूल्यवृद्धि के खिलाफ बैलगाड़ी पर बाइक रखकर शव यात्रा रैली के रूप में निकाली

नलखेड़ा. शुक्रवार को नलखेड़ा कांग्रेस ने पेट्रोल मूल्यवृद्धि के खिलाफ बैलगाड़ी पर बाइक रखकर शव यात्रा रैली के रूप में निकाली गई। सरदार पटेल चौराहे से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से होते हुए मूल्य वृद्धि का विरोध करते हुए तहसील पहुंची। यहां राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार आशीष अग्रवाल को दिया गया। यहा आकर रैल्ी का समापन किया गया। रैली के इस प्रदर्शन में मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस ने किया था। रैली के दौरान कांग्रेसियों ने जमकर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन कियाग गया। पेट्रोल की मूल्यवृद्धि को वापस लेने की मांग दाम करने का आग्रह किया गया। इसके साथ ही कहा कि विदेश से कच्चा तेल तो कम भाव मे मिल रहा है लेकिन केंद्र सरकार उत्पाद शुल्क और राज्य सरकार वैट ज्यादा से ज्यादा वसूल रही है जिसे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में गरीब परिवार को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
इस टैक्स को कम करके दाम भी कम करना होगा। जिससे आर्थिक सहायता मिल सके। रैली के इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंसीलाल पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर पाटीदार, महामंत्री देवेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष राधेश्याम भालोट, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष कमल यादव, शहर अध्यक्ष अकबर भाई बोहरा, मुकेश पाटीदार, पूर्व पार्षद शौकत अली, सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री देकरण पाटीदार, विधानसभा अध्यक्ष मुस्तकीम भाई अजमेरी, चंदरसिह चौहान, जिला प्रवक्ता हरिओम यादव, हरिनारायण बेरछाखेड़ी, रामेश्वर शर्मा, दिलीप पाटीदार, लोकेंद्रसिंह आरोलिया, अंकित अंबावतिया, हिंदूसिंह चांदना, मकसूद मेव, राजेंद्र दुबे, पवन यादव, रामपाल पाटीदार, सत्यनारायण यादव, वाहिद मेव, सुंदर यादव, राज गुर्जर, गुलशेर लाला, आलोक खंडेलवाल, संतोष यादव, भूरू मेव आदि मौजूद थे।
रोचक तरीके से पढ़कर इतने नंबर पाए
नलखेड़ा. शा कन्या उमावि की छात्राओं ने इस बार भी संस्था का नाम रोश किया है। छात्राओं के अनुसार गणित के शिक्षक मुकेश चौरसिया ने कठिन अवधारणाओं को बहुत ही सरल तरीके से समझाया। इसी कारण वे गणित जैसे कठिन विषय में 90 से अधिक अंक प्राप्त कर सकीं। गणित विषय में 11 छात्राओं ने 90 अंक से अधिक प्राप्त किये। शेष ने 60 से अधिक अंक प्राप्त किए। 12वीं प्रतिभा उपाध्याय ने गणित में 96 अंक और ओवरऑल 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शासन की योजना अंतर्गत लैपटॉप प्राप्त किया।