26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश को हुई देरी लेकिन मुलायम सिंह के बर्थ डे को लेकर बनाया बड़ा प्लान, शिवपाल के मंसूबे हुए ध्वस्त

मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर पूरा सैफई परिवार एकजुट दिखता है लेकिन इस बार हालात जुदा हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 19 Nov 2018, 1:45 PM IST

Akhilesh Yadav

अखिलेश को हुई देरी लेकिन मुलायम सिंह के बर्थ डे को लेकर बनाया बड़ा प्लान, शिवपाल के मंसूबे हुए ध्वस्त

आगरा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन इस बार भी चर्चा में। वैसे तो हर बार मुलायम का जन्मदिन धूमधाम के उनके पैतृक गांव सैफई में मनाया जाता है जिसमें बड़े बड़े उद्योगपतियों से लेकर अधिकारी, राजनेता शामिल होते हैं जिसकी वजह से चर्चा में रहता है। इस अवसर पर मुलायम का पूरा परिवार एकजुट दिखता है लेकिन इस बार हालात जुदा हैं। मुलायम परिवार एकजुट नहीं दिख रहा हालांकि इसके कारण राजनैतिक हैं।

शिवपाल पहले ही कर चुके हैं ऐलान

दरअसल प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने एक पत्र जारी कर अपनी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं से नेता जी (मुलायम सिंह यादव) का जन्मदिन पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाए जाने की अपील की। शिवपाल ने पत्र में यह भी लिखा था कि पैतृक गांव सैफई में वह खुद मुलायम का जन्मदिन मनाएंगे। इसके बाद रजानैतिक गलियारों में चर्चा रही कि शिवपाल नेता जी को 'सम्मान' के फ्रंट पर एक बार आगे रहे।

सपा की तरफ से भी पत्र जारी

अब समाजवादी पार्टी की तरफ से भी जिला, महानगर इकाइयों को मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के संबंध में एक पत्र जारी किया गया है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की तरफ से जारी इस पत्र में 22 नवंबर को जिला स्तर पर नेता जी का जन्मदिन उत्साह पूर्वक मनाए जाने की अपील की गई है। नरेश उत्तम पटेल ने पत्र में लिखा है कि जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम और गोष्ठियां आयोजित की जाएं।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग