इस मामले पर विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने कहा- हरिहरपुरी ने मुझे बदनाम करने का साजिश रची है। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराऊंगा। मठ प्रशासक जालसाज है। मनकामेश्वर मंदिर से अखाड़ा, गौशाला, अस्पताल को समाप्त करके दुकानें बनवा ली हैं। 56 भोग का पैसा खा जाते हैं। मंदिर में रिसीवर बैठाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि क्या मुझे पागल कुत्ते ने काटा है, क्या मुझे राजनीति नहीं करनी है, जो वित्त मंत्री के खिलाफ पोस्टर जारी करूंगा। हम बनिए हैं, हम दान-पुण्य करते हैं, डकैती नहीं डालते।