शुक्रवार के दिन आगरा में दोनों दिप्टी सीएम, एक केंद्रीयमंत्री औऱ प्रदेश के ऊर्जामंत्री रहेंगे।
आगरा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ दिनेश शर्मा के साथ केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा और प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा शुक्रवार को शहर में रहेंगे। सभी अलग-अलग कार्यकक्रमों में भाग लेंगे। सुबह 9:40 पर खेरिया एटरपोर्ट पर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का आगमन होगा वहीं डिप्टी सीएम कोशव प्रसाद मौर्य का हेलीकॉप्टर 10:50 पर होटल जेपी ग्राउंड पर लैंड करेगा। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा दोपहर एक बजे तक सड़क मार्ग से आगरा पहुंचेंगे। प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा शाम चार बजे दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के ऊर्जा भवन पहुंचेंगे।
ये है कार्यक्रम
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा सुबह 9:40 से शाम चार बजे तक आगरा में रहेंगे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य10:55 से 12:40 तक शहर में रहेंगे। इसके साथ ही केंद्रीयमंत्री मनोज सिन्हा दोपहर दो बजे कमिश्नरी सभागार में सूक्ष्म, लघु, मध्यम एवं उद्यम (एमएसएमई) विभाग के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा फिरोजाबाद में लोकसभा समन्वय समिति की बैठक लेने के बाद शाम चार आगरा पहुंचेंगे। वह दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। शाम आठ बजे तक शहर में रहेंगे।