24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Diwali 2017 : आगरा में बन रहा है विशेष योग

Diwali Festival 2017 पर करेंगे इन कामों को तो मिलेगा रुका हुआ धन

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Oct 14, 2017

diwali

laxmi

आगरा। Diwali Festival की तैयारियों में सभी जुट गए हैं। इस बार दीपावली पर विशेष योग बन रहा है। दीपावली पर गुरु चित्रा योग है, जो धन की देवी को प्रसन्न करने के लिए जाना जाता है। दीपावली के पहले Dhanteras से लेकर पांच दिन तक चलने वाले दीपोत्सव पर्व में लक्ष्मीजी, गणेशजी और सरस्वतीजी को प्रसन्न करने के लिए विशेष योग है। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि ये योग सन 1990 के बाद से इस बार 2017 में बन रहा है और आगे कई सालों तक चित्रा योग नहीं बनेगा। चित्रा योग में गुरु, गुरुवार और अमावस्या तीनों को मिलकर बनता है। इस बार तीनों एक ही दिन होने से विशेष संयोग बन रहा है।

घर में बरकत

ज्योतिषाचार्य डॉ.अरविंद मिश्र का कहना है कि Diwali 2017 पर शुभ योग में खरीदारी करने से घर में बरकत आती है। धनतेरस पर सोना, चांदी खरीदा जाता है लेकिन, इस बार यदि जमीन या घर खरीदेंगे, तो वो शुभ फल देने वाला होगा। गुरुवार को अमावस्या है और गुरु ग्रह सभी को संपन्नता देने वाला ग्रह होता है। इसलिए इस दिन महालक्ष्मी को प्रसन्न करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

करें कुछ उपाए
धनतेरस के दिन लाल कपड़े को अपने गुप्त स्थान पर रख दें। तिजोरी में रखने से इससे धन लाभ होता है। वहीं Diwali पर दीन दुखियों की मदद करें। दीपावली रोशनी का पर्व है। इसलिए जिन लोगों के काम नहीं बन रहे हैं, वे ऐसे लोगों के घर में जाकर रोशनी करें, जो असहाय हों, दीन दुखियों को मीठा दान दें, तो उनके रुके हुए काम पूरे होंगे। दूध की खीर का भगवान को भोग लगाकर उसका प्रसाद ग्रहण करने से शांति और समृद्धि आती है। हमेशा ईशान कोण में दीपक जलाएं जिससे धनहानि नहीं होगी। दीपावली पर मिट्टी के गणेश लक्ष्मीजी घर लाएं। कुबेरजी की प्रतिमा भी मिट्टी की लाकर पूजन करने से रुका हुआ धन मिलने की संभावनाएं रहेंगीं। दीपावली पर घर मुख्य द्वार सहित प्रमुख स्थानों पर घी के दीपक जलाने से घर में सकारात्मक उर्जा आती है। नकारात्मक एनर्जी का खात्मा होता है। दीपावली पर तुलसी की पूजा करना भी लाभप्रद रहता है। Dipawali के दिन घर में शंखनाद करने से नकारात्मक एनर्जी का खात्मा होता है।