
Dr MPS world school
आगरा।सिकंदराआगरा स्थित डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में नए सत्र 2018-19 का आगाज़ हेल्थ सेमिनार के साथ किया गया। स्कूल में नये सत्र में आने वाले छात्रों के लिए विभिन्न गतिविधियाँ कराई गयीं। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत स्वास्थ्य जागरुकता संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। इसमें छात्रों को गैर संचारी रोग जैसे कि डायबिटीज, हृदय रोग, कैंसर आदि के विषय में जानकारी दी गयी। साथ ही स्कूल प्रबंधन ने प्रवेश प्रक्रिया में अभिभावकों की माँग को मद्देनजर रखते हुए 20 प्रतिशत सीट्स बढ़ाने का निर्णय लिया।
यह भी पढ़ें
छात्रों में उमंग और उत्साह
नए सत्र के शुभारंभ पर बच्चों में उमंग एवं उत्साह दिखाई दे रहा था। इस अवसर पर स्कूल के पुराने छात्रों ने नए छात्रों का स्वागत गर्मजोशी के साथ किया। नये आये छात्रों ने अपना परिचय दिया एवं अपने पुराने स्कूलों के बारे में भी बताया। नवांकुर अपने नए स्कूल की तमाम सुविधाओं से रूबरू हुए। पहले दिन छात्रों को शिक्षक-शिक्षिकाओं से परिचित कराया गया। विभिन्न सुविधाओं जैसे रोबोटिक्स लैब, सोशल साइंस लैब, लैंग्वेज लैब, इंडोर एवं आउटडोर खेल सुविधाएं, कम्प्यूटर लैब, लाइब्रेरी आदि का भ्रमण कराया गया। विश्वस्तरीय सुविधाओं को पाकर छात्रों में गज़ब का उत्साह एवं आत्मविश्वास देखने को मिला।
यह भी पढ़ें
छात्रों का सम्पूर्ण विकास होगा
इस अवसर पर डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंन्स्टीट्यूशंस के चेयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह (सेवानिवृत्त) ने सभी अभिभावकों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि डॉ. एमपीएस ग्रुप छात्रों को बेहतर से बेहतर शिक्षा देने के अपने संकल्प पर दृढ़निश्चित है। ग्रुप की को-चेयरपर्सन नीलम सिंह ने बताया कि नए सत्र की शुरुआत से ही छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य सभी गतिविधियों में भाग दिलाया जाएगा। छात्रों का सम्पूर्ण विकास कराया जायेगा। डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल के प्रधानाचार्य चाल्र्स क्लेरेंस ने छात्रों को मेहनत से पढ़ने के लिये प्रेरित किया।
यह भी पढ़ें
अभिभावकों की पसंद
डॉ. एमपीएस ग्रुप के डीन कॉरपोरेट पियूश अग्रवाल ने बताया कि डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल इतने कम समय में आगरा के अभिभावकों की पहली पसंद बन गया है, जो महत्वपूर्ण उपलब्धि है। स्वास्थ्य जागरुकता संगोष्ठी का संयोजन जिला चिकित्सालय आगरा से डॉ. पियूष जैन, डॉ. नीतू चौधरी ने किया। नये छात्रों के स्वागत समारोह में डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
Published on:
09 Apr 2018 05:47 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
