
private school
फिरोजाबाद। सुहागनगरी के टूण्डला स्थित एक स्कूल के कार्यक्रम में भाग लेने आए योगी सरकार के कानून मंत्री बृजेश पाठक मीडिया से भी रूबरू हुए। इस बीच उन्होंने निजी स्कूलों के खिलाफ अध्यादेश लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए कुछ नियम बनाए हैं। जल्द ही उन्हें एक अध्यादेश के माध्यम से लाया जाएगा।
बीच सत्र में नहीं बढ़ा सकेंगे फीस
कार्यक्रम में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर कानून मंत्री ने कहा कि सरकार इस मामले में गंभीर है। सरकार ने कुछ नियम बनाए हैं जिन्हें शीघ्र ही एक अध्यादेश के माध्यम से यूपी में लाया जाएगा। अब कोई भी विद्यालय बीच सत्र में फीस नहीं बढ़ा सकेगा। फीस का तय शुल्क पहले ही डिस्प्ले बोर्ड पर चस्पा कर दिया जाएगा। 20 हजार से ज्यादा कोई भी विद्यालय नहीं वसूल सकेगा। विद्यार्थी से बार बार प्रवेश शुल्क नहीं वसूला जाएगा। स्कूल अभिभावकों को ड्रेस और पुस्तकों के लिए किसी विशेष दुकानदार के पास नहीं भेज सकेंगे। ये सब खरीदने के लिए अभिभावक स्वतंत्र होंगे।
पुलिस पर हमला करने वालों को मिलेगा जवाब
वहीं कानून मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस पर कोई भी अपराधी यदि हमला करेगा या हमले का प्रयास करेगा तो पुलिस अफसर उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। उस पर कार्रवाई करेंगे।
काम न करने पर अफसरों को उल्टा कर दूंगा
कार्यक्रमें में हिस्सा लेने के बाद उन्होंने जिला मुख्यालय स्थित डाक बंगाला पर बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बताया कि अफसर उनकी सुनते नहीं हैं। कानून मंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार तुम्हारी है। जब तक तुम्हारे मन का काम न हो, दौड़ते रहो। जो अधिकारी फिर भी काम नहीं करेगा तो उसको उल्टा करना मेरा काम है।
Published on:
09 Apr 2018 04:09 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
