2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मनचले ने दरोगा की बेटी का किया जीना दुश्वार, खुलेआम तमंचे के बल पर छेड़छाड़

योगी सरकार ने जहां मनचलों को सबक सिखाने के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड बनाया वहीं आगरा में दरोगा की बेटी का मनचलों ने जीना दुश्वार कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 28 Oct 2018, 6:25 PM IST

Eve Teasing

मनचले ने दरोगा की बेटी का किया जीना दुश्वार, खुलेआम तमंचे के बल पर छेड़छाड़

आगरा। योगी सरकार ने जहां मनचलों को सबक सिखाने के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड बनाया वहीं आगरा में दरोगा की बेटी का मनचलों ने जीना दुश्वार कर दिया है। आते जाते छेड़ छाड़ की जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो तमंचे के बल पर धमकाया। वह इतनी भयभीत हो गई कि घर वालों को भी नहीं बताया लेकिन घर वालों ने जब कोचिंग न जाने के बावत पूछा तो किशोरी सब कुछ बता दिया।

यह भी पढ़ें- सपेरे के हाथ से सांप छीन कर बंदर ने किया कुछ ऐसा कि वीडियो देख दांतों तले अंगुली चबा लेंगे आप

मामला आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र का है। यहां के एक दरोगा की बेटी कक्षा दस में पढ़ती है। वह कॉलोनी में ही कोचिंग पढ़ने जाती है। कोचिंग जाने के दौरान दरोगा की बेटी को कुछ शोहदे तंग करने लगे। हद दो तब हो गई जब गुरुवार को कोचिंग जाते समय शोहदा अपने दो अन्य साथियों के साथ आया और रास्ते में उसे रोक लिया। शोहदा उससे दोस्ती के लिए दबाव डालने लगा। जब छात्रा ने विरोध किया शोहदे ने उसका हाथ पकड़ लिया घेर कर धमकाने लगा। इतना ही नहीं एख युवक ने तमंचा तान दिया औऱ जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें- करवा चौथ का व्रत रखने से पत्नी ने किया मना तो पति ने फांसी लगाकर दे दी जान

शोहदे की इस हरकत से छात्रा दहशत में आ गई। उसने कोचिंग जाना भी बंद कर दिया लेकिन घर वालों को कुछ नहीं बताया। लेकिन दो दिन से कोचिंग नहीं जाने पर घर वालों को शक हुआ और उन्होंने बेटी से कोचिंक न जाने का कारण पूछा। इस पर किशोरी रोने लगी और परिजनों को पूरी बात बता दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी। थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में अमित, करन सिंह और एक अन्य नामजद है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश