2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करवा चौथ का व्रत रखने से पत्नी ने किया मना तो पति ने फांसी लगाकर दे दी जान

पहली करवा चौथ पर पत्नी द्वारा व्रत नहीं रखे जाने से क्षुब्ध दीना ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 28 Oct 2018, 5:12 PM IST

karwa chauth

करवा चौथ का व्रत रखने से पत्नी ने किया मना तो पति ने फांसी लगाकर दे दी जान

मथुरा। पत्नी द्वारा करवा चौथ का व्रत न रखने से क्षुब्ध पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस घटना के बाद समृतक की पत्नी और अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- सरकारी अस्पताल में भूत, बचाव के लिए मरीज कर रहे ये काम

जानकारी के मुताबिक थाना वृन्दावन क्षेत्र के गांव मघेरा निवासी 19 वर्षीय दीना उर्फ दिनेश पुत्र दीपचंद की करीब एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। बताया गया है कि दीन की पत्नी की तबियत खराब चल रही है और इसी के चलते उसने करवा चौथ का व्रत नहीं रखा। पति ने पत्नी से व्रत रखने को कहा तो उसने बताया कि वह तबियत खराब होने के कारण वह व्रत नहीं रखना चाहती। पहले करवा चौथ पर पत्नी द्वारा व्रत नहीं रखे जाने से क्षुब्ध दीना ने आत्मघाती कदम उठा लिया। शनिवार दोपहर को उसका शव पंखे से लटका देखा तो परिजनों के होश उड़ गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार आत्महत्या की वजह पति-पत्नी के बीच आपसी झगड़े होना बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष वृन्दावन रामपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश