2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हादसे में तीन लोगों की मौत

पुलिस के अनुसार एम्बुलेंस के चालक ने तेज गति के कारण अपना नियंत्रण खो दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 28 Oct 2018, 6:03 PM IST

ambulance

हादसे में तीन लोगों की मौत

उडुपी. जिले के ब्रह्मवर के कोटामणूर गांव के पास शनिवार सुबह एक ऐंबुलेंस की लॉरी से टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई औरदो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार एम्बुलेंस के चालक ने तेज गति के कारण अपना नियंत्रण खो दिया।

एम्बुलेंस में सवार उल्लास तालेकर और अशोक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीसरे व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी। महिला समेत दो लोगों के गंभीर रूप से जख्मी होने पर उन्हें मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि कारवार निवासी उल्लास तालेकर हृदय संबंधी बीमारी का शिकार था। उसका इलाज कराने के लिए उसे एम्बुलेंस मे मेंगलूरु लाया जा रहा था। कुंदापुर ग्रामीण पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

---
किसान ने की आत्महत्या
मंड्या. कर्ज से परेशान होकर जिले में किसानों की आत्महत्या रुकने का नाम नहीं ले रही। शुक्रवार को मलवल्ली में मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी चुनाव प्रचार कार्यक्रम में भाग लिया ही था कि मलवल्ली तहसील के नलेमारकणहल्ली गांव में किसान मच्चेगौड़ा (50) ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली।

पुलिस को मृतक किसान के परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक मच्चेगौड़ा साहुकारों व सरकारी बैंक से 2 एकड़ जमीन पर 5 लाख रुपए का कर्ज ले रखा था। कर्ज नहीं चुकाने से काफी दिनों सें परेशान था। शुक्रवार रात को उसने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली। मलवल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक