
सपेरे के हाथ से सांप छीन कर बंदर ने किया कुछ ऐसा कि वीडियो देख दांतों तले अंगुली चबा लेंगे आप
मथुरा। वृंदावन में बन्दरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोगों के घरों से जरूरत का सामान तो छोड़िए बंदर अब सपेरे का सांप भी नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। एक बंदर बांके बिहारी मंदिर परिसर में बैठे सपेरे के सांप को ही छीनकर भाग गया।
जी हां शायद ये आपको अटपटा लगे मगर ये सत्य है। इस वायरल वीडियो में आप भी साफ देख सकते हैं कि एक सपेरा बांके बिहारी मंदिर के बाहर गेट नंबर चार के चबूतरे पर बैठकर शांप दिखाकर लोगों का मनोंरजन कर रहा है मगर जैसे ही सपेरा अपने पिटारे से अपने सांप को बाहर निकालता है वैसे ही अचानक एक बंदर छत से आता है और सपेरे के हाथों से सांप को लेकर भाग जाता है और सपेरा देखता ही रह जाता है।
ये नजारा बांके बिहारी मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सपेरा अपने सांप को बंदर से छुड़ाने क़ा काफी प्रयास करता रहा मगर उसे सिवाय पछतावे के कुछ हाथ नहीं लगा।
Updated on:
28 Oct 2018, 5:46 PM IST
Published on:
28 Oct 2018, 5:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.