
अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा और राम जन्मभूमि मंदिर की सुरक्षाकर्मी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती एक महाविद्यालय में बीए थर्ड ईयर की छात्रा है। लड़की का आरोप है कि तीन युवकों ने उसके साथ अलग-अलग होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके अलावा उसके पांच दोस्तों ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की। अयोध्या कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि, सहादतगंज निवासी वंश चौधरी को वह कई सालों से जानती है। वंश ने 16 अगस्त को उसे घुमाने के लिए कहा था तो वह उनके साथ चली गई थी। इस दौरान वंश के साथ शारीरिक और विनय भी मौजूद थे। इसके बाद उसे लेकर गोकुल गेस्ट हाउस, अंगूरी बाग पहुंचे, जहां तीनों ने उसके साथ रेप किया।
पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो उन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वंश ने उसे फोन करके अपनी गलती को स्वीकार किया और एक बार फिर मिलने के लिए बुलाया। जब वह मिलने के लिए गई तो वह उसे लेकर बनवीरपुर गैराज पहुंचे, जहां वंश ने एक बार फिर उसके साथ रेप किया। इस दौरान उसका दोस्त शिवा और विनय था। शिवा शराब के नशे में था, उसने उसके साथ छेड़खानी भी की। कैंट थानाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
पीड़िता ने बताया कि यह घटना बीती 16 अगस्त की है। पुलिस ने इस मामले में दो सितंबर को एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर दो लोगों की पहचान भी हो गई है, जिन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है।
Updated on:
13 Sept 2024 04:45 pm
Published on:
13 Sept 2024 04:41 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
