1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BREAKING मायावती के गढ़ में राहुल का रोड शो फाइनल, जानिए रूट प्लान

एक अक्टूबर को राहुल गांधी मायावती के गढ़ में आ रहे हैं, जानिए इस दौरान उनके रोड शो का क्या रूट प्लान रहेगा।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Amit Sharma

•

Sep 26, 2016

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

आगरा।
यूपी चुनाव 2017 को लेकर तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने अपने पुराने गढ़ आगरा पर भी नजरें गढ़ा दी हैं। इसी के तहत एक अक्टूबर को राहुल गांधी आगरा आ रहे हैं। वे पहले मथुरा पहुचेंगे। वहां से रोड शो प्रारम्भ होगा। मथुरा के बाद वे आगरा आएंगे, इसके बाद फिरोजाबाद के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। तीनोें ही जगह वे रोड शो के माध्यम से जनता से रूबरू होंगे।


आगरा में मिलेगा पांच घंटे का समय

मथुरा, फिरोजाबाद में भ्रमण के दौरान सबसे अधिक समय राहुल गांधी आगरा में बिताएंगे। यहां पर पांच घंटे तक वे आगरा की सड़कों पर रहेंगे। इसके लिए कांग्रेसियों को रूट प्लान करना है। कांग्रेसी ऐसा रूट चयन करने पर विचार कर रहे हैं, जिससे कम से कम समय में अधिक से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में राहुल गांधी का भ्रमण हो सके


कांग्रेसी जुटे तैयारियों में

राहुल गांधी के आगमन को लेकर कांग्रेसियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रोड शो के माध्यम से कांग्रेस अपना शक्ति प्रदर्शन भी करेगी, जिसके लिए हर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है। एनएसयूआई भी इस रोड शो में छात्रों की बड़ी संख्या के साथ प्रतिभाग करेगी।


27 को आ रहे राजब्बर

माल रोड स्थित फूल सैय्यद चौराहे पर राहुल गांधी से पूर्व कांग्रेस की लहर लाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष राजब्बर, प्रदेश प्रभारी गुलाम नवी आजाद आ रहे हैं। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हाजी अबरार ने बताया कि वे यहां पर आम सभा को संबोधित करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग