6 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

icon

प्रोफाइल

Ritika Murder Case : फ्रेंड के साथ लिव इन में रह रही पत्नी को पहले चौथी मंजिल से फेंका, फिर शव के साथ करने लगा क्रूर हरकत

Blogger Ritika Murder Case : आगरा में फेसबुक फ्रेंड के साथ लिव इन में रह रही ब्लॉगर रितिका सिंह की चौथी मंजिल से फेंककर हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद दो वीडियो भी सामने आए हैं। जिनमें आरोपी पति रितिका के गले में पड़े दुपट्‌टे और रस्सी को खोलने का असफल प्रयास करता नजर आ रहा है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

lokesh verma

Jun 25, 2022

ritika-murder-case-husband-thrown-off-her-from-fourth-floor.jpg

Blogger Ritika Murder Case : ताजनगरी आगरा में शुक्रवार को 30 वर्षीय फैशन और फूड ब्लॉगर रितिका सिंह की चौथी मंजिल से फेंककर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि रितिका पति को छोड़कर अपने फ्रेंड के साथ ओम श्री प्लेटिनम अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर रह रही थी। रितिका की हत्या करने का आरोप उसके पति समेत पांच लोगों पर लगा है। स्थानीय लोगों ने घटनास्थल से पति के साथ दो महिलाओं को पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि तीन आरोपी और रितिका का दोस्त हिरासत में है। इसी बीच दो वीडियो भी सामने आए हैं। जिनमें आरोपी पति रितिका के गले में पड़े दुपट्‌टे और रस्सी को खोलने का असफल प्रयास करता नजर आ रहा है।

वीडियो से साफ होता है कि रितिका के हाथ बांधकर उसके गले को रस्सी और दुपट्‌टा से कसा गया था। पुलिस के मुताबिक, रितिका सिंह का मायका गाजियाबाद के विजय नगर में है। 2014 में रितिका ने टूंडला के नगला झम्मन के रहने वाले आकाश गौतम से लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों फिरोजाबाद में रहते थे। आकाश वहां कंसल्टेंसी कोचिंग चलाता था। इसके बाद दोनों आगरा आ गए। बताया जा रहा है कि 2017 में रितिका की दोस्ती फेसबुक के जरिए टूंडला के रहने वाले विपुल अग्रवाल से हो गई। विपुल भी पहले से शादीशुदा है। जैसे इसका आकाश को पता चला तो दोनों के बीच विवाद हुआ।

यह भी पढ़ें - पहले फोन पर धमकी फिर घर में घुसकर भाइयों पर बरसाई गोली

2019 से रह रहे थे लिव इन में

पुलिस पूछताछ में विपुल ने बताया है कि 2019 से वह रितिका के साथ लिव इन में रह रहा था। करीब ढाई माह पहले ही दोनों किराए पर ओम श्री अपार्टमेंट में रहने आए थे। आरोप है कि शुक्रवार सुबह 10:40 बजे आकाश दो महिला और दो युवकों को लेकर उनके फ्लैट पर आया और आते ही मारपीट करने लगा। आकाश ने विपुल के हाथ बांधकर उसे बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद रितिका की जमकर पिटाई की।

यह भी पढ़ें - बुजुर्ग महिला से बलात्कार के मामले में कोर्ट ने दो दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा

रस्सी से हाथ बांधकर नीचे फेंका

इसके बाद आरोपियों ने रितिका के हाथ रस्सी से बांधते हुए गले में भी रस्सी कस दी और उसे चौधी मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। विपुल ने बताया कि वे लोग उसे भी मारना चाहते थे, लेकिन उसने बाथरूम का का शीशा तोड़कर शोर मचा दिया। उसका शोर सुन अपार्टमेंट के लोग पहुंच गए। लोगों को देख पांचों भागने लगे। लेकिन लोगों ने आकाश और दो महिलाओं को पकड़ लिया।