श्री चाहर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार विकास की बात करती है। विकास के लिए सबसे जरूरी सड़कें होती हैं। उत्तर प्रदेश में सड़कों का क्या हाल है, किसी से छिपा नहीं है। गांव से लेकर शहर तक हर सड़क में गड्ढे ही गड्ढे हैं। हालात इतने खराब हैं कि राष्ट्रीय राजमार्ग तक गड्ढों से कराह रहे हैं। बारिश बीत चुकी है, लेकिन गड्ढे भरने का काम नहीं किया जा रहा है।