ताजगंज के थानाध्य़क्ष डॉ. विनोद कुमार पायल का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जयपाल की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। दूसरी ओर भजपा विधायक चौधरी उदयभान सिंह के प्रवक्ता पंडित मनीष थापक का कहना है कि विधायक अस्वस्थ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मारपीट का घटना को एससी-एसटी एक्ट (SC-ST Act) के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है। कुछ लोग एक्ट का दुरुपयोग कर रहे हैं। पुलिस को मामले की जांच कर रही है। जो तथ्य सामने आएंगे, तभी कुछ कहा जा सकता है।