
Project manager and truck driver sued
आगरा। थाना एत्माउद्दौला में बदमाशों का पुलिस का खौफ नहीं रहा। बेखौफ होकर बदमाश वारदात दर वारदात किए जा रहे हैं। एक घर में लाखों की चोरी हो गई तो दोपहर को बदमाशों ने राहगीर को निशाना बनाकर 70 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस के लिए चुनौती बने बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है।
घर को बनाया निशाना
एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक घर उस समय हैरान रह गया जब कमरे के ताले टूटे हुए मिले। परिवारीजनों ने जब अंदर जाकर देखा तो उनके पैर तले जमीन खिसक गई। घर में रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ था और नगदी आभूषण ग़ायब थे। चोरी की वारदात टेढ़ी बगिया स्थित विकास नगर की है। यहां सोनू सिकरवार का परिवार रहता है। घर में परिवारीजनों के मौजूद होने के बावजूद चोरों ने बेखौफ होकर चोरी की। घर से चोर लाखों रुपये सोनू चांदी के आभूषण और अलमारी से नगदी ले गए हैं। घटना की जानकरी पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की। पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि परिवार के लोग दूसरे कमरे में सो रहे थे। अंदेशा जताया जा रहा है कि देर रात चोर घर की बाउंड्री कूदकर आए और घटना को अंजाम दिया।
बाइक सवार से लूट, मारपीट कर किया घायल
एत्माउद्दौला क्षेत्र में ही शनिवार को गंगाराम हॉस्पिटल के सामने सैयद चौराहे पर उस समय अफरा तफरी मच गई, जब कुछ लोगों ने मोटर साइकिल पर जा रहे युवक को टक्कर मारकर गिरा दिया और लाठी डंडो से उसकी जमकर पिटाई कर दी। युवक से 70 हजार और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित विजय कुमार ने बताया कि वह टाइगर फॉर्म सिक्योरिटी एंड डिटेक्टिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में काम करता है। इस फर्म के काम के सिलसिले में वह जा रहा था, तभी 10 से 15 लोगों ने बाइक में लात मारी और उसके साथी मालिनदर सिंह को गिरा दिया और उसे हॉकी डंडों से पीटा। पीटने के बाद उससे 70,000 नगद और एक मोबाइल छीन कर भाग गए। इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।
Published on:
02 Jun 2018 03:42 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
