एसएसपी का अनोखा अंदाज
एसएसपी अमित पाठक पंजाब नंबर की बुलेट बाइक लेकर अपने आवास से निकले। हेलमेट पहनकर वे कलरफुल कपड़े पहनकर निकले थे, जिससे वे पर्यटक लग रहे थे। सुरक्षा के लिए दूसरी बाइक से एक पुलिसकर्मी पीछे चल रहा था। सबसे पहले वे पुरानी मंडी चौराहे पर पहुंचे। वहां खड़े होकर उन्होंने चौराहे का हाल देखा। कुछ लपके खड़े दिखे और ऑटो रोड पर खड़े होने के कारण जाम लग रहा था। पुरानी मंडी चौराहा से एसएसपी ताजगंज थाने की ओर निकले। यहां रास्ते में संकरी गली में दो-दो लाइन बनाकर ऑटो खड़े थे।