31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert: मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में बदल जाएगा मौसम, बारिश के बाद बढ़ेगा कोहरा, पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

मौसम विभाग का अनुमान है अगले दो दिनों में बदल जाएगा मौसम।12 दिसंबर हल्की बारिश के आसार हो सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 9 Dec 2019, 10:01 AM IST

rain.jpg

आगरा। सर्दी ने दस्तक दे दी है, लेकिन अगले दो दिनों में मौसम में बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 12 दिसंबर को बादल छाए रहेंगे, इसके साथ ही शाम तक हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं आज की बात करें, तो न्‍यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें - दूल्हे के लड़खड़ाते कदम देख दुल्हन ने किया शादी से इंकार, वापस लौटी बारात

बारिश बढ़ाएगी सर्दी
मौसम विभाग के अनुसार 12 दिसंबर को मौसम में अचानक परिवर्तन हो सकता है। इस दिन सुबह से ही बादल छाए रहेंगे। इसके साथ शाम तक बारिश होने की संभावना है। बैमौसम बारिश अचानक सर्दी बढ़ाएगी। वहीं अगले तीन दिनों की बात करें, तो कोहरा पड़ने की संभावना है। वैसे शुक्रवार की सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई।

ये भी पढ़ें - सर्दी में डैंड्रफ से बचाव करने का सबसे आसान तरीका, बालों का इस तरह रखें ध्यान, देखें वीडियो

फसल के लिए नुकसान
बेमौसम होने वाली बारिश से किसान परेशान हैं। किसानों ने अभी खेतों में आलू और सरसों की फसल बो रखी है। इन दोनों फसलों के लिए ये बारिश बेहद हांनिकारक है। सरसों की बात करें, तो अभी फसल पर फूल खिला हुआ है। बारिश के कारण ये फूल गिर जाएगा, साथ ही सरसों की फली भी टूट सकती हैं।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश