31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूल्हे के लड़खड़ाते कदम देख दुल्हन ने किया शादी से इंकार, वापस लौटी बारात

सात फेरों के दौरान दूल्हे के लड़खड़ाते कदम देख दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

एटा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 7 Dec 2019, 9:19 AM IST

bridegroom Tau's death before marriage

शादी की खुशियों में डूबे थे लोग, तभी आई ऐसी खबर सदमें में आ गई पूरा परिवार

एटा। सात फेरों के दौरान दूल्हे के लड़खड़ाते कदम देख दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। बहुत समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह शराबी दूल्हे से शादी करने के लिए तैयार नहीं हुई। इसके बाद बारात वापस लौट गई।

यहां का है मामला
एटा जिले के थाना मारहरा के रहने वाले बंटी पुत्र खचेरू की बारात सोरों क्षेत्र के गांव खेड़ा गई थी। वरमाला के स्टेज पर दूल्हा नशे में झूमता दिखाई दिया। इस पर दुल्हन बनी युवती ने दूल्हे को खूब खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद लोगों ने खूब समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती शराबी दूल्हे से शादी करने के लिए तैयार नहीं हुई। उसने शादी से साफ इंकार कर दिया। दोनों पक्षों में तड़का-भड़की के बाद लड़की पक्ष के दूल्हा सहित उसके परिजनों को बंधक बना लिया। वधु पक्ष की मांग थी कि सगाई से लेकर अब तक जो भी खर्चा हुआ है उसकी अदाएगी की जाए, तभी जाने देंगे। सूचना मिलते ही गाव में पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठाकर खर्चे की रकम की भरपाई कराकर समझौता कराया। इसके बाद दूल्हा बनकर आया युवक बिना दुल्हन के बैरंग वापस चल गया।

बड़ी खबरें

View All

एटा

उत्तर प्रदेश