इसका मास्टर प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी ट्रेक्टेबिल इंजीनियर स्काई ग्रुप को दी गई है, जिसे 9 महीने का समय दिया गया है। यह क्षेत्र गौतम बुद्ध नगर से लेकर बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा और आगरा जिलों के 1,149 गांवों में फैला हुआ है। पहले चरण में गौतम बुद्ध नगर और बुलंदशहर के गांवों में शहरी ढांचा विकसित किया गया है, जबकि दूसरे चरण में अलीगढ़ और मथुरा के विकास की योजना भी तैयार की जा चुकी है।