28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोड पर फिर कब्जा जमाने वालों को ट्रैफिक पुलिस ने हटाया

लॉ गार्डन, प्रहलादनगर, शिवरंजनी और सोला में कार्रवाई  

2 min read
Google source verification
Traffic police

रोड पर फिर कब्जा जमाने वालों को ट्रैफिक पुलिस ने हटाया

अहमदाबाद. गुजरात हाईकोर्ट के निर्देश के बाद शहर में रोड पर वाहन पार्क करने वाले एवं लारी-ठेला लगाकर एवं पाथरणा लगाकर सामान की बिक्री करने वालों पर शहर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रोड को अतिक्रमण मुक्त करवाया था। लोगों ने काफी समय तक तो रोड पर लारी और ठेले नहीं लगाए, लेकिन अब फिर से रोड के किनारों पर नाश्ते व खानपान के सामान की बिक्री शुरू कर दी है। इसका अलावा वाहन चालक भी रोड पर ही वाहन पार्क करने लगे हैं। ऐसे लोगों पर शहर ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को फिर कार्रवाई की।
शहर के लॉ गार्डन, प्रहलादनगर गार्डन, शिवरंजनी चार रास्ता और सोला में कारगिल पेट्रोल पंप के समीप के इलाके में ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को रोड पर लारी-ठेला लगाकर सामान की बिक्री करने वाले एवं खानपान की वस्तुएं बेचने वालों व कपड़े व आर्टिफिशियल एवं इमीटेशन ज्वैलरी बेचने वालों पर कार्रवाई की। उनकी ओर से किए गए अतिक्रमण को दूर करवाया।
लॉ गार्डन में खानपान बाजार पर तो शहर पुलिस ने सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे खाऊ बाजार गली को अतिक्रमण मुक्त करवाया है। लेकिन लॉ गार्डन सिविक सेंटर के सामने भी रोड के दोनों किनारों पर छोटे व्यापारियों ने फिर से बैठना शुरू कर दिया था। ऐसी ही स्थिति प्रहलादनगर गार्डन,शिवरंजनी चाररास्ता और कारगिल पेट्रोल पंप पर भी जिसके चलते ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को एक बार फिर ऐसे लोगों के विरुद्ध शाम ढलते ही कार्रवाई शुरू की। उन्हें वहां से हटाया और फिर से त्योहार के दौरान इस प्रकार से रोड पर बैठकर रास्ते को ब्लॉक नहीं करने की हिदायत दी। वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की।
अहमदाबाद पश्चिम के ट्रैफिक उपायुक्त संजय खरात ने बताया कि त्योहार का समय आने वाला है। ऐसे में शहर में वाहन चालकों को परेशानी ना हो यह सुनिश्चित करना भी ट्रैफिक पुलिस की जिम्मेदारी है।