24 सौ वर्गफीट क्षेत्र में बने निर्माणों पर चला हथौड़ा
सरखेज में मार्ग को किया अतिक्रमण मुक्त
अहमदाबाद. शहर के सरखेज क्षेत्र में मंगलवार को 24 सौ वर्गफीट से अधिक क्षेत्र में बने निर्माणों को तोड़ दिया गया। महानगरपालिका की इस कार्यवाई में 550 फीट लंबे मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया। इस दौरान 12 मकान, चार चबूतरे, तीन क्रॉसवॉल तथा अन्य दो आवासों को तोड़ दिया गया।
दक्षिण-पश्चिम जोन एस्टेट विभाग के अनुसार सरखेज तलाब के निकट स्थित 24 मीटर के टीपी रास्ता में अवरोध पैदा करने वाले निर्माणों को हटाने की कार्रवाई मंगलवार को की गई। इस दौरान 12 मकान, चार चबूतरे, तीन क्रॉसवॉल तथा अन्य दो आवासों को तोड़ दिया गया। इससे 2454 वर्गफीट जमीन खाली की जा सकी। इससे 550 फीट लंबा रास्ता अवरोध मुक्त हुआ है।