अहमदाबाद. अमराईवाड़ी इलाके में दो कारों में आए सात लोगों को पुलिस ने सत्यमनगर सब्जी मंडी से पकड़ लिया। इनके पास से दो कारें एवं डेढ़ लाख की नकदी बरामद की गई है। इसके अलावा पांच सौ और दो हजार रुपए के आकार के कागज की गड्डियां बरामद की हैं। यह गिरोह महाराष्ट्र औरंगाबाद का है।
पकड़े गए आरोपियों में सालेबिन चौष, मो.मुजाहेद खालेद, कलीम शेख, भरत पाटिल, सचिन सपकाळे, शरद नरवाले एवं इकबाल शेख शामिल हैं।
आरोपी यहां कारों से पहुंचे। लोगों को दो हजार और पांच सौ रुपए के असली नोट दिखाकर कहते थे कि यह नकली नोट हैं। इसके डुप्लीकेट नोट बनाए हैं। वह असली जैसे हैं। तुम चाहो तो तुम्हे पांच लाख रुपए में १५ लाख रुपए के नोट देंगे। इसकी सूचना मिलने पर अमराईवाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को पकड़ लिया। इनके पास से कार में दो हजार रुपए के नोट के आकार की २० गड्डियों के कागज मिले। सात मोबाइल फोन, एक लाख ४५ हजार रुपए बरामद हुए।