5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कालूपुर ब्लास्ट का वांछित गिरफ्तार

ATS, kalupur bomb blast, wanted, accused, pune, LeT, terrorist एटीएस ने पूणे से पकड़ा

less than 1 minute read
Google source verification
कालूपुर ब्लास्ट का वांछित गिरफ्तार

कालूपुर ब्लास्ट का वांछित गिरफ्तार

अहमदाबाद. शहर के कालूपुर रेलवे स्टेशन पर वर्ष २००६ में हुए बम धमाके में वांछित चल रहे आरोपी मोहसिन सैयद (पूनावाला) (36) को गुजरात एटीएस ने पूणे के हडपसर से पकड़ा है।
आरोपी ने सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने के लिए अपने पूणे के मकान को भी बदल लिया था। आरोपी के पूणे में छिपे होने की सूचना पर गुजरात एटीएस की टीम ने वहां दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा। आरोपी घर से बाहर कम निकलता था। घर के पास ही एक मदरसे में पढ़ाने का काम करता था। आरोपी पाकिस्तान जाकर आतंकी प्रशिक्षण भी लेकर आ चुका है।
कालूपुर रेलवे स्टेशन पर १९ फरवरी २००६ में बम विस्फोट हुआ था, जिसमें यह वांछित था। इस मामले में अब तक 12 आरोपी पकड़े जा चुके हैं, यह 13वीं गिरफ्तारी है, जबकि 1० आरोपी अभी भी वांछित हैं। आरोपी लश्कर ए तैयबा आतंकी संगठन से जुड़ा है।

पटना के बाद अहमदाबाद में भी छीना मोबाइल, गिरफ्तार

अहमदाबाद. बिहार के पटना में मोबाइल लूट के बाद अहमदाबाद में आकर यहां भी मोबाइल छीनने की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा है।
पकड़े गए आरोपी का नाम मोहम्मद ओमान उर्फ अमन उर्फ मन्ना अंसारी (20) शामिल है। आरोपी को ओढव सरणिया चार रास्ते के पास से पकड़ा है। उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसे उसने ईसनपुर थाना इलाके से एक व्यक्ति के पास से छीनने का आरोप कबूला है। म
आरोपी की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी इससे पहले बिहार के पटना जिले के आलमगंज थाना इलाके में भी मोबाइल लूट व मारपीट के तीन मामलों में गिरफ्तार हो चुका है।