3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gujarat By-Election: मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, सतीश पटेल 30,630 वोटों से विजयी

Manjalpur Bypoll: वडोदरा की मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल ने कांग्रेस के भिखा रबारी को 30,630 वोटों के अंतर से हराकर सीट अपने नाम कर ली।
2 min read
Google source verification
Manjulpur Assembly by-election

जीत के बाद विजयी जुलूस निकालते हुए। फोटो-आईएएनएस

वडोदरा। गुजरात के वडोदरा जिले की मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। अंतिम राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल ने कांग्रेस के भिखा रबारी को 30,630 वोटों के अंतर से हराकर सीट अपने नाम कर ली। मांजलपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को मतदान हुआ था, जिसमें 37.05 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 3 अगस्त को हुई मतगणना के दौरान भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और अंत में 30,630 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। पटेल को 55481 और भिखा रबारी को कुल 24851 वोट मिले।

जीत का श्रेय जनता-पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया

जीत के बाद सतीश पटेल ने कहा कि मांजलपुर की जनता ने जिस तरह योगेश काका पर भरोसा जताया था, उसी तरह उन्हें भी भरपूर समर्थन दिया। उन्होंने इस जीत का श्रेय क्षेत्र की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार भिखा रबारी ने अपनी हार स्वीकार करते हुए आरोप लगाया कि चुनाव के अंतिम चरण में भय का माहौल बनाया गया, इसलिए यह चुनाव निष्पक्ष नहीं रहा। मांजलपुर विधानसभा सीट के नतीजे को भाजपा के लिए बड़ी राजनीतिक सफलता माना जा रहा है। इस जीत के साथ पार्टी ने सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।

37.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया

बता दें कि यह सीट बीजेपी के वरिष्ठ विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री योगेश पटेल के निधन के कारण खाली हुई थी। 260 मतदान केंद्रों पर हुए इस उपचुनाव में कुल 37.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 60.15 फीसदी मतदान हुआ था, जिसमें योगेश पटेल को 1,20,133 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को बड़े अंतर से हराया था। आपको बता दें कि मांजलपुर की राजनीति में दिवंगत भाजपा नेता योगेश पटेल का खास प्रभाव रहा है। गुजरात की राजनीति में उनका नाम उन नेताओं में गिना जाता है, जिन्होंने कई वर्षों तक अपने क्षेत्र में मजबूत जनाधार बनाए रखा। अपने राजनीतिक सफर में वह कुल आठ बार विधानसभा पहुंचे।

मांजलपुर सीट को अपना राजनीतिक क्षेत्र बनाया

योगेश पटेल ने अपने करियर की शुरुआत वडोदरा की रावपुरा विधानसभा सीट से जीत हासिल कर की थी। परिसीमन के बाद उन्होंने मांजलपुर सीट को अपना राजनीतिक क्षेत्र बनाया और वर्ष 2012, 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में लगातार जीत दर्ज कर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी। 2 जून को लंबी बीमारी के कारण उनका निधन हो गया, जिसके बाद मांजलपुर विधानसभा सीट रिक्त हो गई। इसी वजह से यहां उपचुनाव कराया गया। भाजपा ने इस चुनाव में सतीश गोविंदभाई पटेल को उम्मीदवार बनाया, जबकि कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री भीखाभाई रबारी पर भरोसा जताते हुए उन्हें चुनाव मैदान में उतारा।