3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाई-बहन ने लूटा था 4 करोड़ का सोना, लूट के बाद चुकाया कर्ज

अब पुलिस यह जानने में लगी है कि आखिर इससे पहले उन्होंने कितने अपराध किए हैं। कई लोगों से इस मामले में पूछताछ की जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
Stole 24 tola gold from Grandfather house and purc

Stole 24 tola gold from Grandfather house and purchased cars, scooters and mobile

गुजरात पुलिस ने बीते शनिवार को हुई 14 किलो सोने की लूट का मामला सुलझा लिया है। करीब 4 करोड़ कीमत का ये सोना भाई-बहन ने मिलकर लूटा था। पुलिस ने उनके पास से साढ़े 13 किलो सोना बरामद कर लिया है। जबकि, आधा किलो सोना उन्होंने कहीं बेच दिया था।

बताया जा रहा है कि इन दोनों ने क्रिकेट पर सट्टा लगाया था, जिसकी वजह से उन पर कर्जा हो गया। साथ ही हाई-प्रोफाइल जिंदगी जीने के लिए उन्होंने यह प्लान बनाया था। उनपर 20 लाख रुपए का कर्ज भी था जिसे उन्होंने लूट के बाद ही चुका भी दिया था।

दोनों भाई बहन पढ़े लिखे हैं। 20 साल का भाई सागर भगचंदानी बीबीए कर रहा है जबकि 25 साल की बहन पिंकी बीकॉम। उनकी ऐश का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 11 लाख रुपए क्रिकेट के सट्टे में लगाए थे।

अब पुलिस यह जानने में लगी है कि आखिर इससे पहले उन्होंने कितने अपराध किए हैं। कई लोगों से इस मामले में पूछताछ की जा रही है।