Ahmedabad. द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर से जनवरी 2025 में ली गई सीए इंटरमीडिएट परीक्षा का मंगलवार को परिणाम घोषित कर दिया गया। अहमदाबाद सेंटर के 7 विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया टॉप -50 विद्यार्थियों की सूची में नाम दर्ज कराया है। इनमें विधि तलाटी 12वीं ऑल इंडिया रैंक, जैशिल शाह 24वीं रैंक, वंश पटेल 25वीं रैंक, श्रेयांश खंधार 39वीं रैंक, जीत गज्जर 41वीं रैंक, हेत पटेल 44वीं रैंक और सुशांत रेलवानी 47वीं रैंक शामिल हैं। टॉपर्स ने सफलता के लिए निरंतरता के साथ पढ़ाई और रिवीजन को महत्वपूर्ण बताया है।