27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

व्यापारी को सेलोटेप से बांधकर लूटने वाले चार गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच ने माउंट आबू से पकड़ा

2 min read
Google source verification
crime

अहमदाबाद. छह दिन पहले दो मई को रखियाल के जयमंगल एस्टेट में व्यापारी को चाकू दिखाकर कुर्सी से सेलोटेप के जरिए बांधने के बाद साढ़े तीन लाख रुपए की लूट के मामले में चार आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। तीन को अहमदाबाद जबकि एक को माउंट आबू से पकड़ा।
पकड़े गए आरोपियों में अर्बुदानगर आनंदनगर निवासी केतन मराठी (२४), बहेरामपुरा परीक्षितलालनगर निवासी माजिदखान उर्फ बोबडा पठान (३७), वस्त्रालकेशवपार्क सोसायटी निवासी रणसिंह उर्फ रणजीत राव (२६) शामिल हैं। इन तीनों को अहमदाबाद से पकड़ा, जबकि अहमदाबाद से तड़ीपार किए गए आरोपी जाकिर उर्फ जेकी छीपा को माउंट आबू से पकड़ा है। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि लूट की योजना केतन मराठी ने उसके मित्र जाकिर के साथ मिलकर रची थी। केतन ढाई साल पहले रखियाल के जयमंगल एस्टेट में ही पीडि़त व्यापारी के पास वाले कारखाने में नौकरी करता था। फिलहाल बेकार है। मौज-शौक में कर्ज हो जाने के चलते पड़ोस वाले कारखाने में लूट की योजना बनाई। इसके लिए इसी एस्टेट में पड़ोस वाले कारखाने में नौकरी करने वाले रणसिंह को भी शामिल किया। उसे जब भीड़भाड़ कम हो और रुपये ज्यादा आए हों तब फोन करने को कहा। रणसिंह ने दो मई को केतन को फोन किया और केतन ने जाकिर को फोन करके बुलाया। जाकिर के साथ उसका मित्र माजिद भी आया था। केतन के इशारा कर कारखाना बताने पर जाकिर व माजिदखान कारखाने में गए। पहले तो व्यापारी से स्टील खरीदने के बहाने से बात की फिर मौका देकर चाकू दिखाकर उसे सेलोटेप के जरिए कुर्सी से बांध दिया और ऑफिस में रखी साढ़े तीन लाख की नकदी व व्यापारी का मोबाइल फोन पर्स लूटकर फरार हो गए। वहां से आरोपी सरखेज कमोड गांव के पास गेबनशापीर की दरगाह पहुंचे। जहां केतन को जाकिर ने २० हजार रुपए दिए। जबकि माजिद को ९० हजार रुपए दिए। बाकी रुपए जाकिर ने अपने पास रखे। आईफोन और पर्स रास्ते में फेंक दिए। दूसरे दिन रणसिंह को १० हजार रुपए दिए। लूट की राशि के हिस्से बांट में विवाद होने पर वापस यह तीनों इक_े हुए। इसी दौरान उन्हें क्राइम ब्रांच ने पकड़ लिया। एक आरोपी जाकिर को माउंट आबू में पकड़ा।