15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट लिखने वाला पूर्व प्रेमी गिरफ्तार

२६ लोगों को किया था टैग  

2 min read
Google source verification
accused

फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट लिखने वाला पूर्व प्रेमी गिरफ्तार

अहमदाबाद. शहर के दरियापुर इलाके में रहने वाली एक विवाहिता के फोटो को फेसबुक पर अपलोड करने के बाद उसमें अश्लील और आपत्तिजनक शब्द लिखने के आरोप में विवाहिता के पूर्व प्रेमी को साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है।
युवती की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर साइबर सेल ने जांच करते हुए घाटलोडिया निवासी महेश परमार नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। महेश ने अपने असली फेसबुक एकाउंट के जरिए युवती का फोटो अपलोड करके उस पर अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणी लिखी थी।
पूछताछ में उसने आरोप कबूल लिया है। उसने कहा कि वह और युवती पहले एक दूसरे के मित्र थे। पड़ोस में ही रहते थे। लेकिन युवती ने उसकी जगह किसी अन्य युवक के साथ विवाह कर लिया। इस बात के चलते उसे परेशान करने के लिए महेश ने ऐसी हरकत की।
आरोपी इससे पहले युवती की सगाई को भी तुड़वा चुका था। युवक ने युवती के फोटो को आपत्तिजनक शब्दों के साथ २६ लोगों को टैग करते हुए पोस्ट की थी। युवती के ध्यान में यह बात जुलाई २०१७ में सामने आने पर युवती ने अहमदाबाद के साइबर सेल में उसी समय शिकायत दी थी। जिस पर जांच करते हुए 11 सितंबर को मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

रामोल में फायनेंसर की ऑफिस में घुसकर जानलेवा हमला
अहमदाबाद. शहर के रामोल इलाके में एक बार फिर से लाकड़ा गैंग के सक्रिय होने की घटना सामने आई है। रामोल इलाके में सीटीएम सुभाष एस्टेट के सामने सोनी फायनेंस के नाम से फायनेंस का काम करने वाले नवनीत सोनी की ऑफिस में घुसकर सोनी पर तीक्ष्ण हथियार से एक के बाद एक करीब दस वार करके जख्मी कर दिया। ऑफिस से ४० हजार रुपए की लूट करके फरार हो गए।
एल.जी.अस्पताल में उपचाराधीन नवनीत सोनी की शिकायत पर रामोल पुलिस ने इस मामले में अरुण चौहान, अभिषेक उर्फ बबलू राजपूत, निखिल उर्फ कान्यो, अर्जुन मद्रासी, सरदारसिंह राजपूत और योगेशददा के विरुद्ध हत्या की कोशिश, लूट का मामला दर्ज किया है। यह सभी लाकड़ा गैंग के सदस्य बताए जाते हैं।