गांधीनगर. राज्य सरकार के पूर्व मंत्री व सामाजिक अग्रणी अनिल पटेल के निधन पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जीतु वाघाणी ने शोक व्यक्त किया है।अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा है कि पटेल राज्य व विशेषकर उत्तर गुजरात के व्यापार, उद्योग,धार्मिक, सामाजिक और शैक्षणिक संस्थाओं से जुड़े थे। इनके विकास में उनका महत्त्वपूर्ण योगदान था।
वे दो बार विधायक व राज्य सरकार में उद्योग मंत्री रहे। महेसाणा जिले की गणपत यूनिवर्सिटी की स्थापना कर उन्होंने शिक्षा जगत में विशेष योगदान दिया। उनके निधन से भाजपा ने एक अग्रणी खो दिया है। वाघाणी ने उनके परिवार को सांत्वना दी है।