30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gujarat: कांग्रेस ने कहा, गुजरात में शराबबंदी सिर्फ नाटक

Gujarat, Congress, Prohition, only on paper
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Uday Kumar Patel

•

Updated: 26 Jul 2022, 11:12 PM IST

Gujarat: कांग्रेस ने कहा, गुजरात में शराबबंदी सिर्फ नाटक

Gujarat: कांग्रेस ने कहा, गुजरात में शराबबंदी सिर्फ नाटक

Gujarat, Congress , Prohition, only on paper

गुुजरात में जहरीली शराब प्रकरण कीघटना को लेकर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बोदाद जिले की बरवाळा तहसील के सबसे प्रभावित रोजिद गांव के दौरे पर प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने कहा कि गुजरात में शराबबंदी सिर्फ कागजों पर है। राज्य के युवा नशे के शिकंजे में आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में लोगों को मौत को मुंह में धकेलने वाली राज्य सरकार इस मामले में लगातार विफल रही है। शराबबंदी के कठोर कानून के विज्ञापन करने वाली इस सरकार में राज्य में बेरोकटोक करोड़ों रुपए का शराब घुसाया जा रहा है।
ठाकोर के मुताबिक राज्य में शराबबंदी सिर्फ एक नाटक है। उन्होंने सवाल उठाया कि स्थानीय सरपंच की लिखित गुहार के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया। इस मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं किए जाने से यह घटना घटी है। रोजिद गांव के इस दौरे में ठाकोर के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष सुखराम राठवा, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जिग्नेश मेवाणी, स्थानीय विधायक राजेश गोहिल, वीरमगाम के विधायक लाखा भरवाड़ उपस्थित थे। इन नेताओं ने मृतक की अंतिम यात्रा में जुडक़र मृतदेह को कंधा भी दिया।

3 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति गठित, किया दौरा

गुजरात में केमिकल के दुरुपयोग से घटी घटना की सघन जांच के लिए राज्य सरकार की ओर से उच्च अधिकारियों की समिति का गठन किया गया है। गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। इस समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुभाष त्रिवेदी होंगे। समिति के दो अन्य सदस्यों में नशांबदी व आबकारी विभाग के निदेशक एम ए गांधी और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के प्रभारी निदेशक एच पी संघवी शामिल हैं। किया गया है। उपरोक्त समिति युद्धस्तर पर घटना की जांच कर राज्य सरकार को पूरी रिपोर्ट सौपेगी। इस समिति ने मंगलवार को घटना स्थल का दौरा भी किया।
रोजिद गांव पहुंचे समिति के मुखिया त्रिवेदी ने कहा कि गुजरात मेंं इस तरह की घटनाएं फिर न घटे इसके लिए इस घटना की निष्पक्ष व तटस्थ जांच होगी। मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे।