3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीए में सफल न होने वालों को बेहतर एकाउंटेट बनाने की तैयारी

आईसीएआई अहमदाबाद देगा विशेष कोचिंग, गरीब विद्यार्थियों की आर्थिक मदद के लिए बनेगा ट्रस्ट

2 min read
Google source verification
ICAI Ahmedabad

अहमदाबाद. चार्टर्ड एकाउंटेंट बनने के लिए तीन से चार बार कोशिश करने के बावजूद भी सफलता हाथ नहीं लगने पर निराश होने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करके उन्हें बेहतर एकाउंटेंट बनाने की तैयारी सीए संस्थान ने शुरू की है। इसके लिए आईसीएसआई अहमदाबाद की ओर से विशेष कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराने पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा संस्थान सीए करने आने वाले गरीब और जरूरतमंद बच्चों की आर्थिक मदद के लिए भी कदम बढ़ा रहा है। इसके लिए एक स्वतंत्र ट्रस्ट बनाने की तैयारी की है।
आईसीएआई अहमदाबाद शाखा के नवनियुक्त अध्यक्ष नीरव चौकसी व उपाध्यक्ष गणेश नादर ने कहा कि जीएसटी कानून आने के बाद बेहतर एकाउंटेंट्स की जरूरत और अहमियत और भी ज्यादा बढ़ गई है। वैसे भी सीए को अच्छे एकाउंटेंट्स की जरूरत रहती है। उन्हें वह मिल नहीं पाते हैं। वहीं दूसरी ओर यह भी देखने को मिला है कि कुछ विद्यार्थी सीए बनने के लिए आगे आते हैं। तीन से चार बार कोशिश भी करते हैं, लेकिन आयु अधिक हो जाने के चलते सफल नहीं हो पाते उन्हें निराशा से उबारते हुए प्रोत्साहित करके बेहतर एकाउंटेंट बनाया जाएगा। ताकि वह जीएसटी कानून में प्रेक्टिस करके आजीविका पा सकें। इससे वहसीए के यहां बेहतर रोजगार भी पा सकते हैं। इसके लिए संस्थान विशेष कोचिंग क्लास शुरू करेगा।
चौकसी ने बताया कि संस्थान जरूरत मंदों को सीए की पढ़ाई करने के लिए आर्थिक मदद करने की भी तैयारी कर रहा है। इसके लिए एक स्वतंत्र ट्रस्ट वरिष्ठ सीए की अगुवाई में बनाने की तैयारी की जा रही है। संस्थान के चुने हुए पदाधिकारी उसमें सदस्य होंगे। यह ट्रस्ट जरूरतमंद विद्यार्थियों को सीए की पढ़ाई का खर्च, किताबें, मार्गदर्शन उपलब्ध कराने में मदद करेगा। सीए में एक या दो बार फेल होने पर खर्चा निकालना कुछ विद्यार्थियों के लिए मुश्किल हो जाता है। ऐसे विद्यार्थियों की मदद करना ही मुख्य उद्देश्य है।

चौकसी बने अध्यक्ष, नादर उपाध्यक्ष
अहमदाबाद. आईसीएआई अहमदाबाद ब्रांच के लिए वर्ष २०१८-१९ के नए पदाधिकारियों को सर्वसहमति से चुन लिया गया है।
ब्रांच के अध्यक्ष के रूप में नीरव चौकसी को चुना गया है, जबकि गणेश नादर उपाध्यक्ष चुने गए हैं। फेनिल शाह को सचिव जबकि बिशन शाह को कोषाध्यक्ष चुना गया है। बुधवार को नए पदाधिकारियों ने अपना कार्यभार संभाल लिया।