आणंद/हिम्मतनगर. गुजरात में रामनवमी के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान दो शहरों-खंभात और हिम्मतनगर-में पथराव की घटना के बाद इन इलाकों में सोमवार को तनावपूर्व शांति रही। आणंद जिले के खंभात में पथराव की घटना में जख्मी बुजुर्ग की मौत हो गई। सोमवार को कड़े पुलिस बंदोबस्त के बीच अंतिम यात्रा निकाली गई। इन घटनाओं को लेकर खंभात में दो और हिम्मतनगर में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों शहरों में पुलिस की भारी तैनाती की गई है।
इन घटनाओं को लेकर पुलिस ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है। खंभात शहर से जुड़े मामले में 65 लोगों के खिलाफ और हिम्मनगर से जुड़े मामले में 800 से ज्यादा लोगों की भीड़ के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।