30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gujarat News : गायकवाड शासन में बना था यहां का तालाब, अब लालदरवाजा से सीधी बस

अहमदाबाद से थोळ तक शुरु हुई बस सेवा सीएम ने कराया शुभारंभ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Binod Pandey

•

Updated: 7 May 2022, 1:44 PM IST

Gujarat News : गायकवाड शासन में बना था यहां का तालाब, अब लालदरवाजा से सीधी बस

Gujarat News : गायकवाड शासन में बना था यहां का तालाब, अब लालदरवाजा से सीधी बस

मेहसाणा. अहमदाबाद महानगरपालिका परिवहन सेवा (एएमटीएस) के अहमदाबाद से मेहसाणा की कडी तहसील के थोळ गांव तक के नए रूट का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने थोळ गांव में इसकी शुरुआत कराते हुए गांव के ऐतिहासिक तालाब के विकास की बात कही। उन्होंने कहा कि गांव की ड्रेनेज व्यवस्था को आधुनिक करने के साथ ही आरसीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि थोळ में पक्षी अभ्यारण्य है जहां पर हजारों की संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हरेक योजनाओं का लाभ देने के लिए कटिबद्ध है। सरकार जनहित के कामों को हमेशा प्रधानता देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात यानी विकास का ग्रोथ इंजन है। राज्य में आम आदमी की जरूरत को देखते हुए विकास काम किया जाता है। थोळ गांव से बस सेवा का शुरू होना इसका उदाहरण है।

मिनी अहमदाबाद के रूप में विकसित होगा
इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि थोळ गांव में गायकवाड शासन में सिंचाई के लिए तालाब बनाया गया था। यह तालाब पक्षी प्रेमियों के लिए एक पर्यटन स्थल बन गया है। गांव के विकास में सरदार पटेल का भी योगदान रहा है। बस सेवा से थोळ गांव समेत आसपास के लोगों को अहमदाबाद जाने में सुविधा होगी। थोळ गांव और अहमदाबाद के बीच विकास के कारण अंतर भी कम हो जाएगा। थोळ अब मिनी अहमदाबाद के रूप में विकसित होगा।

पांच बस सेवा
थोळ गांव से अहमदाबाद के लाल दरवाजा तक एएमटीएस की पांच बस सेवा कार्यरत की गई है। करीब 30 किलोमीटर की दूरी 35 से 40 मिनट में पूरी की जाएगी। बस सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर विधायक करशन सोलंकी, अहमदाबाद के महापौर किरीट परमार, एएमटीएस के चेयरमैन वल्लभ पटेल, उप महापौर गीता पटेल, प्रह्लाद परमार, मनपा आयुक्त लोचन सेहरा, मेहसाणा के कलक्टर उदित अग्रवाल मौजूद रहे।