
Narendra Modi Stadium: विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का नाम अब ‘नरेन्द्र मोदी स्टेडियम’
अहमदाबाद. अहमदाबाद के मोटेरा स्थित विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम को अब नरेन्द्र मोदी स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने बुधवार को इस नए स्टेडियम का उद्घाटन किया। विश्व की अद्यतन सुविधाओं वाले इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता 1 लाख 32 हजार है।
राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि इस सबसे बड़े स्टेडियम की अवधारणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में देखी थी जब वे गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (जीसीए) के अध्यक्ष भी थे। उन्होंने कहा कि अब तक 90 हजार दर्शक क्षमता वाला आस्ट्रेलिया का मेलबोर्न स्टेडियम सबसे बड़ा स्टेडियम था लेकिन वे खुद को भाग्यशाली समझते हैं कि इस पुनर्निमित विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम के उद्घाटन का अवसर उन्हें मिला है।
इस अवसर पर उपस्थित केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस स्टेडियम का नाम देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर रखने का फैसला किया गया है। यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था।
राष्ट्रपति ने इसी स्टेडियम परिसर में स्पोट्र्स एन्क्लेव का भूमिपूजन भी किया जिसका नाम सरदार पटेल के नाम पर रखा गया। इस एन्क्लेव में हॉकी, फुटबॉल, बास्केटबाल, कबड्डी, बॉक्सिंग, टेनिस सहित अन्य खेलों की सुविधा होगी।
Published on:
24 Feb 2021, 10:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.