29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gujarat Assembly Election 2022 सरकार बनने पर गुजरात में लागू होगी पृुरानी पेंशन योजना : केजरीवाल

आम आदमी पार्टी कर्मचारियों की मांगों को पूरा करेगी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Binod Pandey

•

Updated: 20 Sep 2022, 9:12 PM IST

Gujarat Assembly Election 2022 सरकार बनने पर गुजरात में लागू होगी पृुरानी पेंशन योजना : केजरीवाल

Gujarat Assembly Election 2022 सरकार बनने पर गुजरात में लागू होगी पृुरानी पेंशन योजना : केजरीवाल

वडोदरा. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर गुजरात में पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी। वडोदरा में उन्होंने घोषणा की कि उनकी पार्टी कर्मचारियों की मांगों को पूरा करेगी। राज्य में कर्मचारियों के आंदोलन पर उन्होंने कहा कि वे सरकार बदलने में उनका साथ दें। केजरीवाल ने कर्मचारियों को उनकी पार्टी का प्रचार करने को कहा।


वडोदरा हवाई अड्डे पर मोदी-मोदी के लगे नारे
इससे पूर्व केजरीवाल वडोदरा हवाईअड्डे पर पहुंचे तो उनके समर्थकों ने स्वागत किया। लेकिन, वहीं खड़े कुछ लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। केजरीवाल बिना कुछ बोले उन्हें हाथ जोड़ते हुए आगे निकल गए।

शहरी क्षेत्र की 66 सीटों पर फोकस
उन्होंने कहा कि गुजरात की शहरी इलाकों की 66 विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां पर भाजपा कभी नहीं हारी। इस बार आप का फोकस उन्हीं 66 सीटों पर रहेगा। इसलिए ऐसे में जाहिर है कि वह लोग उनके खिलाफ नारे लगाएंगे।