2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फीस विवाद को लेकर स्कूल में अभिभावकों का हल्लाबोल

डीपीईओ ने कहा- एक क्वार्टर से ज्यादा की फीस ना ले स्कूल,डीपीईओ अधिकारियों-संचालक-अभिभावकों के बीच हुई बैठक

2 min read
Google source verification
udgam school

अहमदाबाद. थलतेज स्थित उदगम् स्कूल में फीस विवाद को लेकर गुरुवार को भी अभिभावकों ने हल्लाबोला। स्कूल प्रबंधन की ओर से अभिभावकों को सात मार्च तक फीस भरने के लिए कहा जा रहा है। पोस्ट डेट के चेक जमा कराने के निर्देश दिए जा रहे हैं। स्कूल बस की सेवाएं लेने के लिए भी दबाव डालने का आरोप लगाते हुए अभिभावकों ने डीपीईओ कार्यालय में हल्लाबोला। इस पर डीपीईओ महेश पी.महेता ने उदगम स्कूल के संचालकों से फोन पर बात करते हुए उन्हें राज्य सरकार की ओर से दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करने का निर्देश दिया गया।
अभिभावकों के पास से पूरे साल के फीस के चेक लेने की जगह सिर्फ एक क्वार्टर की फीस ही लेने को कहा है। जब तक यह मुद्दा सुलझ नहीं जाता है तब तक अभिभावकों को विश्वास में लेकर चलने को कहा है। साथ ही अभिभावकों के साथ डीपीईओ कार्यालय के अधिकारियों को लेकर उदगम स्कूल में संचालकों के साथ बैठक भी कराई।
इससे पहले बुधवार को भी अभिभावकों ने स्कूल पर हल्लाबोल किया था। अभिभावकों का आरोप था कि फीस के लिए दबाव डाला जा रहा है, जो अभिभावक वर्ष २०१८-१९ की एडवांस फीस पूरी भरने से इनकार कर रहे हैं, उनके बालकों के प्रवेश रद्द करने की धमकी दी जा रही है। स्कूल बस की सेवा भी अनिवार्य से लेने के लिए कहा जा रहा है। समय पर पेमेन्ट न देने पर लेट फीस का दंड भी लगाया जा रहा है।
डीपीओ एम.पी.महेता ने बताया कि स्कूल संचालकों को निर्देश दिया गया है कि वह सिर्फ एक क्वाटर की फीस ही एडवांस में लें। संचालक कह रहे हैं कि ८० फीसदी अभिभावकों ने पूरे साल की फीस एडवांस में दे दी है, लेकिन यह भी राज्य सरकार के निर्देश के विरुद्ध है। जिन्होंने नहीं दी है उन पर फीस भरने के लिए दबाव ना डाला जाए।