
गुजरात में भाजपा और कांग्रेस के बीच तनाव बढ़ा
Rahul Gandhi : संसद में विपक्ष नेता राहुल गांधी के हिंदुत्व को लेकर दिए गए बयान के बाद देर रात से ही विवाद शुरू हो गया है। बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय पर धावा बोल दिया था। इसके बाद कांग्रेस ने खुलकर सामने आकर हमला करने की चुनौती थी। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह से ही नाराज दिख रहे हैं। दोपहर में वे लोग घटना की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे। इसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालयों के बाहर उग्र प्रदर्शन किया।
बीजेपी का युवा मोर्चा विरोध प्रदर्शन करने कांग्रेस कार्यालय (Congress office) पहुंचा। इसी बीच कांग्रेस कार्यकर्ता भी वहां आ गए। दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। 30 मिनट तक पथराव जारी रहा, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला शांत कराया। हाल फिल्हाल कांग्रेस कार्यालय पर पुलिस की कड़ी व्यवस्था है।
विरोध में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
अहमदाबाद के कांग्रेस दफ्तर (Congress office) पर जैसे ही बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पहुंचे वैसे ही कुछ ही देर में कांग्रेस के नेता भी पहुंच गए। काफी देकर स्थिति तनावपूर्ण रही। इस बीच दोनों तरफ से नारेबाजी शुरू हुई। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की तो वहीं कांग्रेस ने हाय भाजपा हाय-हाय के नारे लगाए। इससे स्थिति और ज्यादा तनावपूर्ण हो गई। कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच सीधी झड़प उस वक्त पर हुई जब लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन चल रहा था। पुलिस ने किसी तरह से स्थिति को संभाला।
कार्यकताओं के बीच नारेबाजी और झड़प को लेकर अहमदाबाद पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। डिप्टी एसपी शिवम वर्मा पूरी घटना की जांच की जा रही है।
कांग्रेस ने लगाए आरोप
गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हिम्मत सिंह पटेल ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के कार्यालय पर हमला किया। पुलिस ने वहां पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की। कांग्रेस कार्यालय पर आकर बीजेपी के कार्यकर्ता हमला कर रहे हैं। ये लोकतंत्र की हत्या। कांग्रेस के उपनेता शैलेष परमार ने सीसीटीवी फुटेज देकर विधानसभा में शिकायत दर्ज कराई है।
राहुल गांधी ने उठाए सवाल
इस घटना को लेकर राहुल गांधी (Rahul gandhi) ने सोशल मीडिया पर लिखा,'गुजरात कांग्रेस कार्यालय पर हुआ कायरतापूर्ण और हिंसक हमला भाजपा और संघ परिवार के बारे में मेरी बात को और पुख्ता करता है। हिंसा और नफ़रत फैलाने वाले भाजपा के लोग हिंदू धर्म के मूल सिद्धांतों को नहीं समझते। गुजरात की जनता उनके झूठ के पार साफ देख सकती है और भाजपा सरकार को निर्णायक सबक सिखाएगी। मैं फिर से कह रहा हूं - INDIA गुजरात में जीतने वाला है!
बीजेपी का प्रदर्शन
बजरंग दल के विरोध के बाद बीजेपी ने जहां कांग्रेस के दफ्तर पर पहुंचे मोर्चा लिया तो वहीं राज्य के दूसरे जिला मुख्यालयों पर भी बीजेपी (BJP) ने प्रर्दशन किया। राहुल गांधी के हिंदुओं को लेकर दिए गए बयान पर वडोदरा भी विरोध प्रदर्शन हुआ। इसमें बीजेपी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की और कांग्रेस के हिंदू विरोधी होने की बात कही।
गुजरात बीजेपी ने उठाई ये मांग
भाजपा (BJP) के प्रदेश महामंत्री रजनी भाई पटेल एवं मुख्य प्रवक्ता यमल व्यास ने कहा, राहुल गांधी ने हिंदुओं को हिंसा के साथ जोड़ा है। उन्होंने हिन्दुओं को अपमान किया है। उन्हें अपने बयान के लिए देश व दुनिया में बस रहे सभी हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए।
Published on:
03 Jul 2024 05:46 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
