10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्य न्यायाधीश रेड्डी की सुप्रीम कोर्ट जज के लिए अनुशंसा

-दिसम्बर 2002 में आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के अतिरिक्त जज नियुक्त किए गए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Uday Kumar Patel

•

Updated: 31 Oct 2018, 11:48 PM IST

Guj HC CJ Reddy , Supreme court

मुख्य न्यायाधीश रेड्डी की सुप्रीम कोर्ट जज के लिए अनुशंसा

अहमदाबाद। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में नियुक्त करने के लिए गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश आर. सुभाष रेड्डी के नाम की अनुशंसा की है। 29 अक्टूबर को कॉलेजियम की हुई बैठक में मुख्य न्यायाधीश रेड्डी सहित 4 मुख्य न्यायाधीशों के नामों को मंजूरी दी गई। अन्य नामों में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस हेमंत गुप्ता, पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एम आर शाह और त्रिपुरा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अजय रस्तोगी शामिल हैं।
मुख्य न्यायाधीश आर. सुभाष रेड्डी ने वर्ष 1980 में वकालत की प्रैक्टिस शुरू की। वे 2002 में दिसंबर 2002 में आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के अतिरिक्त जज नियुक्त किए गए। इसके बाद वर्ष 2004 में उन्हें स्थाई जज के रूप में नियुक्त किया गया। आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में लंबे समय तक सेवा देने के बाद फरवरी 2016 में वे गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए गए।
उधर सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की ओर से पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एमआर शाह के नाम की भी अनुशंसा की गई है। इससे पहले मुख्य न्यायाधीश शाह गुजरात उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश थे।


वर्ष 1957 में आंध्र प्रदेश के मेडक जिले में किसान परिवार में जन्मे मुख्य न्यायाधीश रेड्डी ने ओस्मानिया यूनिवर्सिटी, हैदराबाद से कानून की डिग्री प्राप्त की।
अक्टूबर 1980 में कानूनी प्रैक्टिस आरंभ करने वाले मुख्य न्यायाधीश रेड्डी ने सिविल, आपराधिक, संवैधानिक और कानून के लगभग सभी क्षेत्रों में महारत हासिल की।
दर्शन, संस्कृति, संगीत व शिक्षा में काफी रूचि रखने वाले मुख्य न्यायाधीश एस. वी. यूनिवर्सिटी और जवाहर लाल नेहरू टेक्नोलोजिकल यूनिवर्सिटी के वकील रहे। वे वर्ष 2001-2002 में आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट एड्वोकेट्स एसोसिएशन के निर्विरोध रूप से अध्यक्ष चुने गए।
दिसम्बर 2002 में वे आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के अतिरिक्त जज नियुक्त किए गए। जून 2004 में उन्हें स्थायी जज नियुक्त किया गया। 13 फरवरी 2016 को उन्हें गुजरात उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।