11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gujarat : दसवीं का 60.64 फीसदी परिणाम,

गुजरात शिक्षा बोर्ड...-सूरत जिले का सबसे अधिक 74.66 फीसदी-छात्राओं ने इस बार भी बाजी मारी 60.64 percent result of tenth
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Omprakash Sharma

•

Updated: 9 Jun 2020, 6:07 PM IST

Gujarat : दसवीं का 60.64 फीसदी परिणाम,

Gujarat : दसवीं का 60.64 फीसदी परिणाम,

अहमदाबाद. गुजरात माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से गत मार्च माह में ली गई दसवीं की परीक्षा का मंगलवार को 60.64 फीसदी परिणाम घोषित किया गया। जिसे बोर्ड की वेबसाइट से ऑनलाइन देखा जा सकेगा। जिले के आधार पर सबसे अधिक 74.66 फीसदी परिणाम सूरत जिले का है। जबकि सबसे कम दाहोद जिले का 47 फीसदी परिणाम रहा। बार गत वर्ष की तुलना में परिणाम कम है। छात्रों के मुकाबले छात्राओं का परिणाम अधिक रहा।
गुजरात शिक्षा बोडऱ् के अनुसार गत मार्च माह राज्य में ली गई दसवीं की परीक्षा के लिए नियमित 804268 विद्यार्थी दर्ज हुए थे। इनमें से 792942 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे। उपस्थित परीक्षार्थियों में से 480845 उत्तीर्ण हुए। इस बार परीक्षा का परिणाम 60.64 फीसदी रहा। गत वर्ष दसवीं का परिणाम 66.97 फीसदी रहा था। पिछले दो वर्षों की ही तरह इस बार भी सूरत जिले का सबसे अधिक 74.66 फीसदी परिणाम रहा है। जबकि दाहोद जिले का 47.47 फीसदी परिणाम रहा है।
परीक्षा केन्द्रों के आधार पर देखा जाए तो सबसे अधिक 94.78 फीसदी परिणाम बनासकांठा जिले के सप्रेडा केन्द्र का रहा। जबकि सबसे कम 14.09 फीसदी परिणाम दाहोद जिले के रूवाबारी केन्द्र का रहा। अहमदाबाद शहर का परिणाम ग्रामीण की तुलना में कम रहा है। शहर का 65.51 तो ग्रामीण का 66.07 फीसदी रहा है। राज्य में दसवीं के इसबार के परिणाम में भी छात्राओं ने बाजी मारी। छात्राओं का उत्तीर्ण परिणाम 66.02 जबकि छात्रों का 56.53 फीसदी रहा।
ए-1 ग्रेड में 1671 विद्यार्थी
राज्य में 1671 विद्यार्थियों ने ए-1 ग्रेड हांसिल की है। जबकि ए-2 ग्रेड से 23754, बी-1 में 58128 बी-2 में 105971, सी-1 में 159108, सी-2 ग्रेड में 118230 विद्याथियों ने स्थान पाया।