4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क पर खड़े ट्रॉले में घुसी कार, खाटूश्यामजी आ रहे तीन छात्रों की मौत

राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर रानोली के पास हुआ हादसा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Teekam Saini

•

Updated: 3 Jun 2022, 9:01 AM IST

सड़क पर खड़े ट्रॉले में घुसी कार, खाटूश्यामजी आ रहे तीन छात्रों की मौत

सड़क पर खड़े ट्रॉले में घुसी कार, खाटूश्यामजी आ रहे तीन छात्रों की मौत

जयपुर/सीकर. खाटूश्यामजी के दर्शन करने आ रहे हरियाणा के चरखी दादरी स्थित मेडिकल कॉलेज में बीएएमएस की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों की कार गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर रानोली के पास सड़क पर खड़े ट्रॉले में पीछे से जा घुसी। हादसे में गुडग़ांव निवासी आशीष राठी, जनाऊ मीठी हमीरवास चूरू निवासी मंजीत कुमार व पिलानी निवासी नवनीत कुमार की मौत हो गई। जबकि रेवाड़ी निवासी राज गोविंद (19) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रॉला चालक ट्रॉले को लेकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार आठ दोस्तों ने एक साथ खाटूश्यामजी जाने का कार्यक्रम बनाया था और वे दो कारों में एक साथ चरखी दादरी स्थित मेडिकल कॉलेज से रवाना हुए, दोनों कार में चार-चार दोस्त सवार थे। इनमें से एक कार हादसे का शिकार हो गई।
कड़ी मशक्कत के बाद चारों को निकाला
हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को मौके से हटाकर यातायात बहाल करवाया। हादसे के दौरान कार के एयरबैग भी खुल गए थे, लेकिन वे भी कोई काम नहीं आ सके। कार में सवार विद्यार्थी बुरी तरह से फंस गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तीन शवों व एक घायल हो बाहर निकाला।
ट्रोला चालक हुआ मौके से फरार
हादसे के दौरान टोला सडक़ किनारे खड़ा था, लेकिन जैसे ही कार पीछे से आकर टकराई ट्रॉला चालक ट्रॉले को लेकर फरार हो गया। पुलिस ट्रॉला चालक की पहचान का प्रयास कर रही है।
बीएमएस की पढ़ाई कर रहे थे
सडक़ हादसे में मृतक युवक चरखी दादरी स्थित मेडिकल कॉलेज में बीएमएस की पढ़ाई कर रहे थे। कार में चार युवक सवार थे। साथ एक अन्य कार भी उनके साथ चल रही थी उसमें भी उनके चार अन्य साथी सवार थे। सभी रात को ही चरखी दादरी से खाटूश्यामजी के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में यह हादसा हो गया।