29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

State GST: फर्जी बिलिंग घोटाले में भावनगर से दो गिरफ्तार

स्टेट जीएसटी विभाग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Pushpendra Rajput

•

Updated: 9 Jul 2019, 9:45 PM IST

GST

फर्जी बिलिंग घोटाले में भावनगर से दो गिरफ्तार

अहमदाबाद. स्टेट जीएसटी विभाग ने 6030 करोड़ रुपए की फर्जी बिलिंग लेनदेन में 282 ठिकानों पर छापे मारे थे। इसके मद्देनजर ही जीएसटी में 60.48 करोड़ रुपए के फर्जी बिलिंग घोटाले में स्टेट जीएसटी अधिकारियों ने भावनगर से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
इन आरोपियों ने मजदूरी करनेवालों से आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज लेकर उनको ऋण दिलाने का प्रलोभन दिया था और कुछ रुपए भी दिए थे। बाद में इन दोनों ने भावनगर में एक कंपनी के नाम से जीएसटी पंजीकरण कराया था। बाद में उस कंपनी के नाम से 60.48 करोड़ रुपए की फर्जी बिलिंग कर कारोबार किया था। अन्य आरोपियों को 10.70 करोड़ रुपए का टैक्स क्रेडिट भी देने का प्रयास किया था। इन आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था। बाद में अदालत के आदेश पर आरोपियों को भावनगर जेल भेज यिा गया। एसजीएसटी अधिकारी अभी भी 282 मामलों की जांच कर रही है, जिसमें अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।