10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gujarat : वडोदरा के सयाजीबाग में ढाई साल के शेर सम्राट की मौत

एक साल पूर्व जूनागढ़ से लाया गया था
less than 1 minute read
Google source verification
Gujarat : वडोदरा के सयाजीबाग में ढाई साल के शेर सम्राट की मौत

Gujarat : वडोदरा के सयाजीबाग में ढाई साल के शेर सम्राट की मौत

वडोदरा. वडोदरा महानगर पालिका संचालित सयाजी बाग Sayagibagh में जूनागढ़ प्राणी संग्रहालय से पिछले साल दिसंबर में लाई गई शेरों की जोड़ी में से ढाई वर्ष के सम्राट Smarat नामक शेर Lion की मौत हो गई। जोड़ी में से अभी समृद्धि नामक शेरनी बची है। सयाजी बाग सूत्रों के अनुसार सम्राट नामक शेर पिछले कुछ दिनों से बीमार था। इसकी वजह से उसकी कई अलग-अलग जांच कराई गई थी। शेर की हालत नहीं सुधरने पर आणंद से पशु चिकित्सकों की टीम इलाज कर रही थी। सोमवार को शेर की हालत अधिक खराब हो गई थी। इसके बाद उसे आणंद के अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान गुरुवार दोपहर शेर की मौत हो गई। शेर सम्राट का शव शुक्रवार को वडोदरा लाया गया। अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नियमों के तहत उसका अंतिम संस्कार किया गया। अब एक शेर और एक शेरनी ही सयाजी बाग में हैं। इसमें शेर की उम्र अधिक है।