10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चलती बाइक पर सेल्फी के चक्कर में गई दो जानें

ट्रक के पीछे बाइक घुसी, दो की मौत, अन्य एक घायल

2 min read
Google source verification
Road accident

चलती बाइक पर सेल्फी के चक्कर में गई दो जानें

राजकोट. राजकोट के निकट अहमदाबाद हाईवे पर कुवाडवा के पास हीरासर के पाटिया के निकट सेल्फी के चक्कर में बाइक सवार दो जनों की मौत हो गई, जबकि एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों युवक बाइक पर जा रहे थे। इस दौरान सेल्फी के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक के पीछे घुसने से हादसा हो गया।
पुलिस के अनुसार मोरबी जिले की टंकारा तहसील के लजाई गांव निवासी गौतम देवजी मकवाणा (२४), चचेरे भाई प्रवीण लालजी मकवाणा (२२) एवं वांकानेर तहसील के तीथवा गांव निवासी मुकेश लालजी उभडिया (२७) बुधवार शाम को बाइक पर चोटीला की ओर जा रहे थे। इस दौरान हीरासर गांव के पाटिया के निकट बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक के पीछे घुस गई। हादसे में बाइक चालक गौतम मकवाणा एवं मुकेश मकवाणा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि प्रवीण घायल हो गया, जिसे राजकोट के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया।
पुलिस जांच के अनुसार बुधवार की छुट्टी होने से तीनों युवक मोरबी जाने की कहकर घर से निकले थे। तीनों जने बाइक पर सेल्फी ले रहे थे। इस दौरान यह हादसा हुआ। इस दृश्य को देखने वाले अन्य बाइक चालक ने पुलिस को जानकारी दी कि सेल्फी लेते समय हादसा हुआ था।

ट्रक से शराब बरामद
आणंद. जिले के वासद के निकट से अहमदाबाद रेंज की आरआर सेल स्क्वाड ने ट्रक से ५ लाख की शराब बरामद कर दो जनों को गिरफ्तार किया।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरआर सेल की नेशनल हाईवे नम्बर-४८ पर वासद के निकट गश्त में थी। इस दौरान वहां से गुजर रहे ट्रक को रोककर तलाशी ली, जिसमें शराब की २४०० बोतल मिली। पुलिस ने ट्रक चालक नारायणसिंह राठौड़ व साथी नरपतसिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब की कीमत ५ लाख ३८ हजार रुपए बताई जा रही है।